उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना पर मंगलवार देर रात फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिला नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलते ही करीब 11 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। दरअसल देर शाम दिल्ली से खबर आई कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबर मिलते ही जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आनन-फानन में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया गया। रात में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। वहां से पैदल जुलूस की शक्ल में “अखिलेश यादव को रिहा करो” और छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाते हुए सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को “बर्बर” करार दिया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाता, आंदोलन और तेज किया जाएगा। रात लगभग 11 बजे सूचना आई कि दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा और पीडीए जननायक अखिलेश यादव को रिहा कर दिया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के निर्देश पर शांतिपूर्वक धरना समाप्त कर दिया गया।धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव, प्रवक्ता एड. जगदीश सिंह, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, डॉ. राम नरेश पटेल, एड. सुघर लाल यादव, हीरा लाल साहू, दीपक डब्लू, सुमित साहू, संगीता पासवान, अखिलेश सविता, तरन्नुम परवीन, आशीष नामदेव, सुहैल खान, एड. संदीप माली, वीरेंद्र साहू, सुनील उमराव, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, रविंद्र यादव, विवेक उमराव, उदय सिंह, पंकज यादव, नरेश कोरी, हाजी सिराज, मो. साबिर, रिशु तिवारी, दानिश, फैज आलम, फैज़ी समाजवादी, अरशद अनवर, नागेंद्र यादव, आनंद कोटार, नफीस सिद्दीकी, अभिलाष यादव, विवेक यादव, धीरेन्द्र मौर्य, डॉ. रामकेश पटेल, रौनक राज पासवान, अजय लोहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्यकर्ता हर स्थिति में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ खड़े हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

