G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में ‘राहत चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री (उ०प्र० सरकार) कृष्णा पासवान की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे महावतपुर, असहट (खागा) में राहत चौपाल आयोजित होगी। इसी प्रकार विधायक अयाह-शाह विकास गुप्ता की अध्यक्षता में 23 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे पल्टू का पुरवा, ग्राम पंचायत ललौली में तथा विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में 26 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय, आशापुर (बिन्दकी) में राहत चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाले जीवन एवं आजीविका संबंधी जोखिमों को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण में जनपद के अत्यधिक संवेदनशील बाढ़ संभावित ग्रामों तथा द्वितीय चरण में शेष बाढ़ संभावित ग्रामों में राहत चौपाल आयोजित की जाएगी। इन चौपालों के माध्यम से बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, पूर्व तैयारियों की समीक्षा, राहत एवं बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहत चौपाल के दौरान ग्रामीणों को अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों और प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी विभागवार दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी राहत चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share