G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 03 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। वादी महावीर लोधी पुत्र जमेशर निवासी ग्राम घासीपुर औरैई, थाना थरियांव, द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री पुष्पा (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गंगा सागर पुत्र हीरालाल अपने साथ ले गया था। जिसके बाद दोनों राधानगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। वादी के अनुसार उसकी पुत्री से परिजनों की बातचीत 22.06.2026 के बाद बंद हो गई। तलाश करने पर जानकारी हुई कि गंगा सागर द्वारा 19.07.2026 को राधानगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान 28.06.2026 की रात्रि में डीएस लाइन बीबीपुर रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात महिला के शव का फोटो देखकर वादी ने उसकी पहचान अपनी पुत्री पुष्पा के रूप में की। वादी का आरोप है कि गंगा सागर, राजकुमार, लवकेश तथा शिवनारायण ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी पुत्री की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राधानगर पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक।के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना राधानगर पुलिस द्वारा दिनांक 22.07.2026 को मु0अ0सं0 166/2026, धारा 103 (1)/238/61(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान नामजद वांछित आरोपी गंगासागर पुत्र हीरालाल उम्र 42 वर्ष, राजकुमार पुत्र गंगासागर उम्र 18 वर्ष, लवलेश पुत्र रामखेलावन उम्र 25 वर्ष निवासीगण ग्राम घासीपुर औरेई थाना थरियांव को।गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ के दौरान गंगासागर ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसका पुष्पा से परिचय हुआ, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गया। इसके बाद दोनों फतेहपुर में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस संबंध के कारण उसके परिवार एवं रिश्तेदार उससे नाराज रहने लगे, जिससे वह स्वयं को सामाजिक रूप से अपमानित महसूस करने लगा। इसी बात को लेकर उसका पुष्पा से अक्सर विवाद होने लगा और उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। योजना के तहत दिनांक 28.06.2026 को उसने पुष्पा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पुत्र राजकुमार, रिश्तेदार लवलेश तथा साथी शिवनारायण की सहायता से शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाकर ग्राम बीबीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर रख दिया, ताकि घटना दुर्घटना प्रतीत हो और साक्ष्य नष्ट हो जाएं। बाद में संदेह से बचने के उद्देश्य से थाना राधानगर में पुष्पा के गुम होने की सूचना दिनांक 19.07.2026 को दर्ज कराई। उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पूर्व वह पकड़े जाने के भय से फरार होने की फिराक में था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share