उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के करसवाँ गांव निवासी मुन्नीलाल का 38 वर्षीय पुत्र रामपाल अपने भाई धर्मपाल की 18 वर्षीय पुत्री काजल और अमौसा की 17 वर्षीय पुत्री सोनम को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक गम्भरी गांव के समीप पहुंची तभी थाना क्षेत्र के मवइया गांव निवासी होरीलाल शुक्ला का 32 वर्षीय पुत्र पंकज शुक्ला सामने से बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइको की आपस में भिड़न्त हो गई। बाइकों की भिड़न्त में रामपाल, काजल, सोनम और दूसरा बाइक सवार पंकज सभी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलु कुशवाहा और पायलेट अनिरुद्ध सिंह के साथ सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

