उत्तर फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत दुकानों का ताला तोड़कर चोरी व नकबजनी की घटना का मात्र 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 1340/- रुपये, घटना में उपयोग एक सब्बल, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी व दो मोबाइल बरामद किया। वादी हंशराज यादव पुत्र विजय करन निवासी ग्राम पुरइन खागा कोतवाली पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 21/22.07.26 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान के शटर का ताला तोडकर नकदी चोरी कर ली गई व वादी की दुकान के सामने राजेन्द्र शास्त्री पुत्र दुर्गा प्रसाद शास्त्री निवासी ग्राम पुरइन थाना खागा की दुकान का चोरी की नियत से ताला तोड दिया गया है। वादी द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 277/26 धारा 331(2)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में खागा पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.26 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई, प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त तीन शातिर आरोपी संजीव चमार पुत्र स्व0 नाहर सिंह निवासी पटेलनगर थाना रामादेवी जनपद कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष व राहुल गौतम पुत्र रमेश निवासी ग्राम भदवा थाना कोखराज जनपद कौशांबी उम्र 25 वर्ष और राहुल कुमार सरोज पुत्र दिनेश कुमार सरोज निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना कोखराज जनपद कौशांबी उम्र 21 वर्ष को अकोढ़िया मोड़ के पास कोतवाली खागा से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 1340/- रुपये एवं चोरी की घटना में प्रयोग किया गया एक सब्बल व एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट व जामा तलाशी से 02 मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई। और गिरफ्तार आरोपियो को आवश्यक विधिक कार्यवाई के उपरान्त न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

