उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग में किराए के मकान में रह रहे विकलांग को बड़े भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। और अपनी पत्नी व सामान लेकर वापस गांव चला गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर मजरे डीघ गाँव निवासी स्व0 बाबूलाल का पुत्र शिव लखन कुछ साल पूर्व बिंदकी से नऊवाबाग आकर किराए के मकान में रहकर तांबेश्वर मंदिर में पुजारी था। बताते हैं कि बुधवार की रात उसका बड़ा भाई रामचन्द्र अपने दो साथियों के साथ आया और घर में घुसकर भाई को लाठी-डण्डों से पीटकर अपनी पत्नी को जबरन घर लेकर चला गया। इलाज के दौरान घायल ने बताया कि उसका बड़ा भाई शराब पीने का आदी है, और भाभी को मारता-पीटता था। जिससे बचने के लिए वह उसके साथ आकर रहने लगी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share