उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने आगामी 25 जुलाई शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर डाक-बंगले में भाजपा पदाधिकारियों के।साथ बैठक किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा व्यवस्था सूंची तैयार कर समय पर कार्य में लगने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यस्थाओं को 15 प्रकारों में बांटकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आज से ही अपने-अपने दायित्वों को कार्यक्रम की सफलता के लिए निर्वहन करने में लग जाएं। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया रैली प्रमुख की जिम्मेदारी पुष्पराज पटेल व पंकज त्रिवेदी, 30 किलोमीटर दूरी पर वाहन प्रमुख नीरज सिंह व उदय लोधी, मंच परिसर प्रमुख रामप्रकाश गुप्ता व जिला वाहन प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रदर्शनी प्रमुख रेखा सरोज, पार्किंग प्रमुख सुमित द्विवेदी, यातायात प्रमुख ओम मिश्रा, विशिष्ट गैलरी प्रमुख अभिषेक शुक्ला, भोजन प्रमुख की जिम्मेदारी सुधीर मिश्रा व आशीष तिवारी को सौंपी गई है। विशिष्ट जलपान नीरज गुप्ता व प्रेस मीडिया की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह को व साज सज्जा पंकज त्रिपाठी व विनय तिवारी, जल प्रमुख की जिम्मेदारी मधुराज विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पास वितरण नीरज सिंह व उदय लोधी एवं काल सेन्टर की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी जहानाबाद रेखा मिश्रा, बिंदकी सुनीता गुप्ता, फतेहपुर सुशीला मौर्या, अयाह शाह कुलदीप भदौरिया, हुसेनगंज शिवाकांत तिवारी व खागा विमलेश पांडेय की वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

