G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित ओवर ब्रिज के नीचे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने निर्माण कार्य के कारण आ रही समस्याओं और यातायात बाधित होने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों ने अवगत कराया कि हरिहरगंज में पूरब एवं पश्चिम पट्टी में कई व्यापारी वर्षों से सुचारू रूप से अपना व्यापार कर रहे हैं। ओवरब्रिज के नीचे चल रहे। निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में एक तरफ केवल 12 फीट जगह ही शेष बच रही है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने ग्राहकों की मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण अक्सर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह मार्ग सीधे रेलवे स्टेशन की ओर जाता है, जिससे आम यात्रियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की ऊंचाई न बढ़ाई जाए ताकि व्यापारियों को कोई समस्या न हो और सड़क एवं पुल के नीचे का निर्माण कार्य समतल और बराबर रखा जाए, जिससे व्यापारियों के व्यापार में बाधा न आए और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से विजय कुमार, अजय कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, वसु गुप्ता, अतुल कुमार, संजय गुप्ता, सुरेश चंद्र, सेराज, अतुल गुप्ता, अवनीश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share