G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर तहसील के ललौली इंटर कॉलेज में विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन किया गयाl राहत चौपाल के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की आपदा व विकास से सम्बंधित समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। चौपाल में बाढ़ एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। उप जिलाधिकारी सदर पीनाक मनी द्विवेदी ने प्रशासन स्तर पर की गयीं बाढ़ की तैयारी जैसे पलटू पूरवा मे बने मिट्टी के बंधे की तत्काल मरम्मत का कार्य, बाढ़ राहत शिविरों के चिन्हित स्थलों तथा उसमें उपलब्ध कराये जाने वाली राह सामग्रियों, बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ के दौरान तीन टाइम का भोजन तथा राहत कि वितरण के बारे में जानकारी दी गयीl कृष्ण कुमार, आपदा विशेषज्ञ द्वारा चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दिया गया कि किसी भी आपदा के उपरांत राहत सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और किन-किन अधिसूचित आपदाओं में क्षति/नुकसान होने पर आपदा मोचन निधि के अंतर्गत कितनी राहत सहायता देने का प्रावधान हैl साथ ही अग्निकांड, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, डूबने से मृत्यु, नाव दुर्घटना से बचाव के उपाय और अग्रिम शासन की आपदा प्रबंधन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयीl विधायक द्वारा डूबने से बचाव हेतु आसोथर खंड विकास अधिकारी को तत्काल खुले हुए कुओं को ढकने और तालाब का सुदृनिकरण और उसके किनारे – किनारे फैसिंग का कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गयाl उक्त के अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, खाद्यान्न, पशुचारा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी लोगों को जानकारी दी। विधायक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा जोखिम न्यूनीकरण का कार्य करते हुए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share