उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर में संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दी। गुरुवार को पुलिस ने संगठन के कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई। बताया जा रहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था।

इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। घटना के बाद जिले में पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा तेज हो गई है। संयुक्त पत्रकार महासभा ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और आगे की रणनीति जल्द घोषित की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

