उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर सदर कोतवाली क्षेत्र के।हजारी लाल फाटक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने 55वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार साहू की प्रेरणा से रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। रक्तदान के पश्चात राजेंद्र कुमार गुप्ता ने युवाओं व समाज के लोगों को एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। हमारा थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उम्र केवल एक संख्या है, स्वास्थ्य सही हो तो हर वर्ग के व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व अजय कुमार साहू, तथा रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव व विष्णु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य से जुड़ने की अपील की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

