उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस द्वारा द्वारा नाबालिग के अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक- 23.07.2026 को थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 78/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी सचिन पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम भूलापुर मजरे मण्डवा थाना सुल्तानपुर घोष उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

