G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास करने के अभियोग में प्रकाश में आए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादी दिग्विजय सिंह पुत्र श्री हरेंद्र बहादुर सिंह ब्रांच मैनेजर, बैंक ऑफ बडौदा, मेन जीटीरोड़ शाखा खेलदार, थाना कोतवाली द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि दिनांक 22.07.2026 को समय करीब 02.00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक ऑफ बडौदा परिसर में लगी कैश डिपाजिट और एटीएम मशीन वाले हिस्से में प्रवेश किया और उसने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की और चोरी के इरादे से कैश डिपोजिट मशीन का कैश डोर खोलने की कोशिश की। वादी द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 338/2026 धारा 305/62 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2026 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई, सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी मोहम्मद फहीम पुत्र हलीम अहमद निवासी जीटी रोड सदर अस्पताल के पास सदर कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 331(4)/324(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरान्त न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share