G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग ओवर ब्रिज के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी महबूब का 50 वर्षीय पुत्र अय्यूब शेख गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रिश्ते में अपने भाई पीरबक्श के 40 वर्षीय पुत्र बबलू के साथ बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहा चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share