उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास के समीप ट्रैकों की भिड़न्त हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के बीकानेर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के बीचवाडा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक रामकरन जो प्रयागराज की ओर से अपना ट्रक चलाता हुआ कानपुर की ओर जा रहा था। जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास के समीप पहुंचा तभी उसे नींद का झोंका आया और।आगे चल रहे ट्रक से उसके ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिससे रामकरन घायल हो गया हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

