उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सिराथू विधानसभा की विधानसभा स्तरीय सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को सैनी कस्बे में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव रहे। विशिष्ट अतिथियों में चिंतामणि वर्मा मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज , रमेश गौतम मंडल प्रभारी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए सतीश जाटव ने कहा कि बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से गांव-गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करेगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, सेक्टर एवं बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर धनश्याम गौतम , प्रतीक मौर्य, इकबाल प्रधान राजू प्रसाद गौतम, पंकज पासी, लाल बहादुर पासी, बालू लाल, रोशन कुमार, शैलेंद्र गौतम, , अरुण गौतम , ज्ञानेंद्र कुमार, राम बाबू, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू गौतम, कौशलेंद्र पासी, अशोक सोनकर, सत्य प्रकाश गौतम, अनिल कुमार केशकर, धर्मराज, सुनील चौधरी, सुकुरू लाल निर्मल, सईद घोसी सहित बड़ी संख्या में सेक्टर, बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 में बसपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

