G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप दो बाइकों की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी राम स्वरूप का 52 वर्षीय पुत्र शिव चरन थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गाँव निवासी दीपक की 50 वर्षीय पत्नी संगीता देवी अपनी भांजी को बाइक पर सवार कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा घाट रिस्तेदार के अंतिम संस्कार में सामिल होने जा रहता था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया गाँव के समीप पहुंची तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के मौर्या कालोनी ताँबेश्वर मोहल्ला निवासी नारायन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह और रंजना देवी का 21 वर्षीय पुत्र सूरज दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सामने से आ गए।जिससे दोनों बाइको को ज़ोरदार भिड़न्त हो गई। बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार शिव चरन और उसकी भांजी संगीत और दूसरी बाइक सवार राहुल व सूरज सभी चारों घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से राहुल व सूरज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर शिव चरन व संगीता देवी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share