उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा गांव में बीती रात युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। अचानक बारिस होने पर वह छत से नीचे उतरने लगा और नींद में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा गांव निवासी मोती लाल का 30 वर्षीय पुत्र रामु बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। अचानक बारिस होने पर वह नींद में छत से उतरने लगा तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

