G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर डांस करते हुए वीडियो वायरल कर आमजन में दहशत फैलाने वाले एक युवक को बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।क्या है पूरा मामला उ0नि0 नीरज कुमार मौर्य ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संबंध में बिंदकी थाने पर तहरीर दी थी। वीडियो में एक युवक अवैध तमंचा लहराते हुए डांस करता दिख रहा था, जिससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बन रहा था। जांच में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान ग्राम दरवेशपुर, मिलकिनखेड़ा निवासी अभय द्विवेदी पुत्र ज्ञानेश कुमार द्विवेदी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। तहरीर के आधार पर थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0 252/2026, धारा 30 आर्म्स एक्ट 1959 पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षण में आज बिंदकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभय द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share