G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बिजली बोर्ड के प्लग में तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर युवती झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी राकेश की 21 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी घर में बिजली बोर्ड के प्लग मे तार लगा रही थी तभी एक तार उसके हाथ मे छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share