G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पूनम देवी पर हुए हमले के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। संघ की महिलाओं का आरोप है कि 21 जुलाई को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में ड्यूटी के दौरान पूनम देवी पर विकास पासवान ने डंडों से हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर, हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं थीं। संघ की जिला अध्यक्ष रेहाना परवीन का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराएं भी नहीं जोड़ी गई हैं। जिससे नाराज होकर संगठन की तमाम महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए डीएम, मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग को ज्ञापन भेजकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं संगठन ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हड़ताल पर चली जाएंगी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share