उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ले में परिजनों की डाट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिगारी नगर मोहल्ला निवासी पीरबक्स की 28 वर्षीय पुत्री रुकसाना बानो को आज दोपहर में परिजनों ने किसी बात के चलते डांट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे ई-रिक्शे पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share