उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राज्यकर विभाग द्वारा आयोजित “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत शुक्रवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार ने की। बैठक में सकारात्मक सोच के साथ व्यापारियों को राज्यकर से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। डिप्टी कमिश्नर ने व्यापार और राज्यकर के दायरे को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी व्यापारी राज्यकर विभाग से पंजीकरण कराएं, समय पर रिटर्न जमा करें और अपना ई-मेल व मोबाइल नंबर पंजीयन में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हर व्यापारी देश के विकास में अपना सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि राज्यकर विभाग में पंजीकृत व्यापारी समय-समय पर अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। साथ ही वे अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं, ताकि उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुसार हो सके।बैठक में एसोसिएशन ने राज्यकर में पंजीकृत व्यापारियों के हित में दो प्रमुख मांगें भी रखीं। एसोसिएशन ने पंजीकृत व्यापारियों के लिए 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पेंशन सुविधा आवंटित करने की मांग की। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सोनी, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, आर.डी. सिंह, अनुराग दुबे सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों और राज्यकर विभाग के बीच संवाद को मजबूत करना और कर अनुपालन को सरल बनाना बताया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

