उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति और एंटीरोमियो टीमों ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना तथा महिलाओं से जुड़े कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन करना है।मिशन शक्ति टीमों ने जनपद के विभिन्न गांवों में चौपालों का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित व विधिक निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।सभी थानों की मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को जागरूक किया। टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर बताए गए पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

