उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपना दल (एस) कार्यालय चित्रांश नगर में शुक्रवार को सांस्कृतिक मंच की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष आलोक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल मुख्य अतिथि तथा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष आलोक पांडेय ने सांस्कृतिक मंच की 26 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और संगठन की कार्यशैली से अवगत कराया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल और सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके समाधान का प्रयास किया। बैठक में जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपू पटेल, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, डॉ. एन.आर. शर्मा, चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश पटेल, पप्पू वर्मा (मीडिया सचिव) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

