उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के विरोध में जनहित संकल्प पार्टी ने शुक्रवार को फतेहपुर से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना हुआ। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह काफिला पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनकी मांगों के समर्थन के लिए दिल्ली जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के आह्वाहन में रवाना हुए इस काफिले का नेतृत्व बिंदकी विधानसभा प्रभारी एवं भामाशाह एडवोकेट वीरेंद्र सिंह पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है उनके राइट्स को दबाया जा रहा है ऐसे में सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना चाहिए उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों के संघर्ष को समर्थन देंगे साथ ही लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक के प्रति भी अपनी एकजुटता व्यक्त करेंगे।काफिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल, सरदार सेना के गुजरात प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रखर, सरदार सेना के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल उर्फ गोलू, तेलियानी ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह पटेल, जनहित संकल्प पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी के शीर्ष निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों से जेएसपी के अधिकारी छात्रों के हितों और उनके लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ पहुंचकर मजबूती से खड़े होने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को छात्रों की न्यायसंगत मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास कायम रह सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

