G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधानगर थाना पुलिस द्वारा होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कूटरचित/संदिग्ध अभिलेख प्रस्तुत कर धोखाधड़ी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस लाइन्स में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) प्रक्रिया के दौरान समय लगभग 17:24 बजे बायोमैट्रिक सत्यापन के समय अभ्यर्थी दिलीप सरोज पुत्र राम फिरारी, पंजीकरण संख्या UP00229819HG, रोल नम्बर 5303404066 के E-KYC एवं IRIS Verification के दौरान प्रदर्शित विवरण एवं अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों में गंभीर विसंगति पाई गई। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान सिस्टम में अभ्यर्थी का नाम DILIP KUMAR, पिता का नाम RAMFIRARI तथा जन्मतिथि 15.01.1988 प्रदर्शित होना पाया गया, जबकि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण-पत्र एवं अन्य समस्त अभिलेखों में उसका नाम DILEEP SAROJ, पिता का नाम SHREERAM FIRARI तथा जन्मतिथि 16.07.1998 अंकित होना पाया गया। दोनों विवरणों में नाम, पिता के नाम एवं जन्मतिथि संबंधी स्पष्ट एवं गंभीर असमानता पाए जाने पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुए। अभ्यर्थी द्वारा वास्तविक पहचान छिपाकर कूटरचित/संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होकर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया गया। उक्त के संबंध में दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 धनंजय कुमार सरोज, पुलिस लाइन्स द्वारा थाना राधानगर पर लिखित तहरीरी सूचना दी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राधानगर पर मु0अ0सं0 167/2026, धारा 319(2)/336(3)/340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में दिनांक- 23.07.2026 को थाना राधानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 167/2026 धारा 319 (2)/336(3)/340(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दिलीप सरोज पुत्र रामफिरारी निवासी ग्राम रामनगर थाना हडिया जनपद प्रयागराज उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 24.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share