G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केवटरा गाँव निवासी चन्द्रशेखर का 18 वर्षीय पुत्र आकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक चालक अकश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिशेक और पायलट कुलदीप के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share