G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड लालीपुर गांव की मोड के समीप तेज रफ्तार डम्पर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तुफापुर उर्फ तोफापुर गाँव निवासी शत्रुघन का 28 वर्षीय पुत्र बब्लू पासवान और गाँव निवासी मेडा का 30 वर्षीय पुत्र ननकु दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड पर लालीपुर गाँव की मोड़ के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार डम्पर बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर ननकु को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share