उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कौड़र गांव के समीप चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कौड़र गांव निवासी रमजानी का 28 वर्षीय महताब साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार खंती में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

