G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 04 महीने की बच्ची दीपांशी पुत्री दीपक कुमार निवासी ग्राम घरहीखेड़ा पोस्ट जाफराबाद बिंदकी को बुखार व इन्फेक्शन के चलते रक्त की कमी हो गयी थी। जिस पर डॉक्टर ने बच्चे को 100 एम एल तत्काल ए बी पॉजिटिव ताजे रक्त की अवश्यक्ता बताई। केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य प्रतीक चौरसिया जो कि देवीगंज निवासी है।

रात 11:00 बजे ब्लड बैंक पहुचे और जरूरतमंद बच्ची दीपांशी के लिए प्रतीक चौरसिया ने अपना 12 वा रक्तदान किया। जिससे बच्चे के तीमारदार पिता दीपक कुमार को रक्त उपलब्ध हो सका, टीम के सेवा भाव को देखते हुए बच्ची के मामा राजा कुमार ने भी अपना रक्तदान किया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, रक्तकोष से प्रवीण प्रसून, राहुल सिंह व मरीज के तीमारदार दीपक कुमार उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share