G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा में सास बहू के बीच हुए विवाद के बाद बहू की बात से क्षुब्ध होकर सास ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी चित्रसेन की 45 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का अपनी बहू अनीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहू की बात से क्षुब्ध होकर संगीता देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share