उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार तीन भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मुगलाही मोहल्ला निवासी इरशाद अहमद का 42 वर्षीय पुत्र अय्यूब 37 वर्षीय पुत्र याकूब और 28 वर्षीय पुत्र दिलशाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम से आ रहे थे। जब इनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार तीनों भाई घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अय्यूब को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दिलशाद और याकूब को भर्ती करने का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

