उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा गांव की मोड़ के समीप रोड किनारे खड़े कंटेनर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको।इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी गिरधारी लाल का 45 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश जो फतेहपुर जनपद के धाता थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी करने आ रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी रोड किनारे खड़े कंटेनर में टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे हेड कॉन्सटेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के अपराध उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की जानकारी मर्च्युरी हाउस पहुंचे मृतक के जीजा राम भवन ने दिया हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share