G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज व थाना चांदपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौगाँव के पास नहर पुलिया से आगे हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मंदिरों से घंटे-घंटियों की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय एक शातिर आरोपी महेश पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम अजईपुर खागा कोतवाली को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के बायें पैर में गोली लगने के उपरान्त उसे तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। अभियोगों से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने थाना हुसैनगंज एवं थाना चांदपुर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से पीतल की घंटे-घंटियां चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी गए माल को एक स्थान पर छिपाकर रखना बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी गए माल की बरामदगी हेतु थाना हुसैनगंज एवं थाना चांदपुर की संयुक्त पुलिस टीम उसे साथ लेकर थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौगाँव के पास नहर पुलिया से आगे पहुँची। तभी बरामदगी के दौरान आरोपी ने चोरी की घंटियों के झोले में छिपाकर रखे लोडेड अवैध तमंचे को अचानक निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस एवं संयम का परिचय देते हुए प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाव किया गया तथा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक गोली उसके बायें पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसको सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, चोरी की 17 पीतल की छोटी-बड़ी घंटे-घंटियां, घटना में प्रयुक्त कटर, पेंचकस एवं रिंच तथा कानपुर नगर के थाना रेलबाजार क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटर साइकिल बरामद की गई। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उसके द्वारा पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में थाना हुसैनगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share