उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के अपरहरण करने के अभियोग से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक 25.07.2026 को थाना बिंदकी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 215/2026 धारा 137 (2) बीएनएस से संबंधित आरोपी ललित पुत्र शिव दयाल निवासी ग्राम आवादी थाना तिंदवारी जनपद बांदा, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाई के क्रम में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा में धारा 87/64 बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर उसको न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियोग से संबंधित अपहृता की बरामदगी दिनांक 24.07.2026 को सकुशल की जा चुकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share