उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर जिले को 489 करोड़ रुपये की 125 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सदर क्षेत्र के मदारीपुर कला में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम ने सदर और अयाह शाह विधानसभा की इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर जिले भर से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा मैदान “जय श्री राम” और “योगी मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। सीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।लोकार्पित और शिलान्यास की गई 125 परियोजनाओं में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े काम शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा डबल इंजन की सरकार में फतेहपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। हमारी प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पहले फतेहपुर पिछड़ा जनपद था, यहां औद्योगिक निवेश नहीं था। नौकरी के नाम पर वसूली होती थी। नकल माफिया पर सख्त प्रहार सीएम ने नकल माफिया को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “नकल माफिया के लिए अब 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान वाला कानून केंद्रीय कैबिनेट से पास हो गया है। युवाओं की नौकरी पर डकैती डालने वालों को मिट्टी में मिलना तय है। यह सपा-कांग्रेस की विरासत थी, जिसे हमारी सरकार खत्म कर रही है।”उन्होंने कहा कि पहले के समय में फतेहपुर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, लेकिन अब हर क्षेत्र में काम दिख रहा है।सभा का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। समर्थकों ने लगातार “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस बीच एक दुखद खबर भी सामने आई। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ड्यूटी के दौरान एक सिपाही सड़क हादसे में शहीद हो गया। प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद रहे। सीएम के इस दौरे को फतेहपुर के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

