उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अमौली जहानाबाद मार्ग मे शुक्रवार को देर शाम खेतों का काम निपटा कर बाइक से वापस घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए उसे कानपुर लिए जा रहे थे कि उसकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव सरांय धरमपुर निवासी किसान उमा शंकर उत्तम 48 वर्ष पुत्र रमेश उत्तम शुक्रवार को देर शाम अमौली जहानाबाद मार्ग पर जमुनापुर गांव के सामने स्थित अपने खेतों मे गोभी लगवाकर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा देख खेतों मे काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन उसे इलाज के लिये कानपुर लिये जा रहे थे। तभी रास्ते मे उसने दम तोड दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पत्नी सारिका उत्तम तथा पुत्र आशीष उत्तम व रोचन उत्तम का रो रोकर बुराहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

