उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र की निरखी मोहल्ले में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव निवासी रविंद्र सिंह की 24 वर्षीय बहन क्षमता देवी की शादी 8 मई 2023 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के निरखी मोहल्ला निवासी सोमराज के साथ हुई थी। जिसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई रविंद्र सिंह ने बहनोई पर आरोप लगाते हुए बताया कि बहनोई के घर समीप बहन ने अपना कपड़ा सिलने को दिया था। बहनोई ने यह कहते हुए बहन को बेरहमी से मारापीट की जिससे तुम कपड़ा सिलवा रही हो उससे हमारी लड़ाई है। मारपीट से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिससे उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share