G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समीप बोलेरो और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुधीयन का डेरा मजरे कोर्राकनक गांव निवासी बैजू का 60 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ 22 जुलाई को बोलेरो में सवार होकर एक शादी समारोह में गया था। तभी गांव के समीप ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए थे। जिसमें जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसके परिजनो ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share