उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सुरेशरा गांव के समीप स्थित खेत की रखवाली के लिए लगे कटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वृद्ध और उसकी बकरी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुरेशरा गांव निवासी दरगाही का 65 वर्षीय पुत्र इददु गांव के समीप बकरी चराने गया था। तभी खेत में लगे कटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर इददु और उसकी बकरी की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share