उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाने पर नियुक्त मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। जहाँ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाकाल को स्मरण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और जिले की पुलिस परिवार दिवंगत मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रामप्रवेश को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share