उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार देवर भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गांव निवासी बाबूलाल का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अपने बड़े भाई रजोले की 48 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी को बाइक पर सवार कर खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गांव अपनी बेटी शशि देवी की ससुराल जा रहा था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राजेश कुमार व उसकी भाभी कुशमा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!