उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन ओर ब्रिज के ऊपर बुलट और बाइक की भिड़न्त में बाइक चालक डीसीएम से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के बलदी का पुरवा निवासी केवल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह जो ट्रक चला कर अपना भरण पोषण करता है। उसने बताया कि बीती रात वह बाइक पर सवार होकर खागा कस्बे सब्जी लेने जा रहा था। तभी रेलवे लाइन ओवर ब्रिज पर बुलट की टक्कर से वह डीसीएम से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share