उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत जनपद के विकास खंड मलवा की ग्राम पंचायत चूरामन खेड़ा में भव्य ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ और पेयजल योजना का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी ने की, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। चूरामन खेड़ा पेयजल योजना पिछले एक वर्ष से सफलता पूर्वक संचालित है और इसके माध्यम से ग्रामीणों को नियमित रूप से क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी ने ग्रामीणों को इस योजना से मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के नियमित सेवन से हमारे ग्रामवासी जल-जनित गंभीर रोगों से सुरक्षित रहेंगे। इससे न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि बीमारियों के इलाज में खर्च होने वाली गाढ़ी कमाई की भी बचत होगी। ​इसके साथ ही विधायक ने आमजन से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए पानी को व्यर्थ न बहाएं। भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण और जल संचयन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा के जल को अपने-अपने स्तर पर संरक्षित करने का आह्वान किया। विधायक ने इस पेयजल योजना की गुणवत्ता और संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, निर्माणदायी संस्था तथा जल जीवन मिशन की पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। इस योजना के धरातल पर उतरने से ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया, और सभी ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा विकसित ‘जल सारथी’ मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ​इस ऐप के माध्यम से ग्रामीणों को जनपद की पेयजल परियोजनाओं का संपूर्ण विवरण मिलेगा। ​परियोजना से जुड़े संबंधित अधिकारियों के नाम और उनके संपर्क नंबर आसानी से प्राप्त होंगे। ​ग्रामीण इस ऐप के जरिए अपने सुझाव और फीडबैक सीधे साझा कर सकेंगे। ​अधिशासी अभियंता ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने स्मार्टफोन पर ‘जल सारथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। ​इस कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, सहाय अभियंता विक्रांत सिंह , अवर अभियंता उज्ज्वल कुमार, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, डी0पी0एम0 टीपीआई कृष्ण कुमार खरे,
आई0एस0ए0 कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल, जीआईएस जितेंद्र , कंस्ट्रक्शन एजेंसी से प्रदीप सिंघल, गौरव ,ग्राम प्रधान निर्मला देवी, क्षेत्र के कई गणमान्य प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!