उत्तर प्रदेश फतहेपुर जिले के कल्यानुपर थाना क्षेत्र के पांडु नदी के समीप तेज रफ्तार बुलेरो ने आटो में टक्कर मार दिया जिससे पांच लोग घायल हो गये। वहीं एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिन्कदी कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर ठठराही मोहल्ला निवासी संजय की 40 वर्षीय पत्नी साधना देवी सहित पांच लोग आटो में बैठकर बिन्दकी जा रहे थे। जैसे ही यह लोग पांडू नीद के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने आटो में टक्कर मारते हुये खंती में जा पलटी उधर ऑटो में सवार साधना की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य सवारी घायल हो गयी। जिन्हे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने भाई के दो बच्चों के साथ भगवन्त नगर अपने माएके जा रही थी। तभी यह घटना हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

