उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना गांव के समीप जंगल में बृद्ध ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब बृद्ध को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो परिजनों को जानकारी दिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना गांव निवासी नत्था का 65 वर्षीय पुत्र खेमचन्द्र ने गांव के समीप जंगल में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

