उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में अज्ञात वाहन पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के शुक्लन गली मोहल्ला निवासी स्व. राम सजीवन का 45 वर्षीय पुत्र नरेंद्र बताया जाता है वह मानसिक विक्षप्त था और पैदल कही जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!