उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाई में लूट की घटना का खुलाशा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 990 अदद देशी शराब के पौवे (22 पेटी) एवं 62 अदद किंगफिशर बियर के कैन बरामद किया गया, 08/09.07.2026 की रात्रि में थाना बिंदकी क्षेत्र स्थित नरैचा-अरईपुर घेरवा देशी शराब ठेका पर अज्ञात आरोपियो द्वारा चौकीदार को बंधक बनाकर ठेके की दीवार तोड़ते हुए देशी शराब एवं बियर लूट ली गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 309 (2), 309 (4), 331 (6), 127 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी के कुशल नेतृत्व में थाना बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाई एवं साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आज दिनांक 26.07.2026 को घटना का खुलाशा करते हुए बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र चकमाधवपुर गाँव निवासी नरेन्द्र कुमार के 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार पासवान व कोटवाली क्षेत्र के नन्दापुर गाँव निवासी फूलचन्द सोनकर के 19 वर्षीय पुत्र प्रेम सोनकर और जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूंटा झाल गाँव निवासी स्व० अजय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शिवजीत को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही एवं कब्जे से लूटी गई कुल 990 अदद देशी शराब के पौवे (22 पेटी) तथा 62 अदद किंगफिशर बियर के कैन बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या UP71BK8926 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

