उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक होटल में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (UPIA) ने जनपद में संगठन को मजबूत करने और उद्योगों के विकास को गति देने के उद्देश्य से विपिन पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष रोहिताश सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संविधान एवं प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत संगठन के विस्तार, उद्योग एवं उद्यमियों के हितों के संरक्षण तथा जनपद स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विपिन पटेल को फतेहपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने अपेक्षा जताई है कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के संविधान, नियमावली एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में संगठन का विस्तार करेंगे। साथ ही उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करेंगे, निवेश को बढ़ावा देंगे, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे। इसके अलावा शासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।वही मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंही प्रदेश अध्यक्ष रोहिताश ने कहा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के व्यापार को वन ट्रिलियन डॉलर करने के लिए नए उधोगो को बढ़ावा दे रहे हैं जैसे CM युवा के माध्यम से 5 लाख का लोन देकर युवाओ को रोजगार से जोड रंहे हैं जिसके तहत संगठन उधम लगाने में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हैं। वहीं फतेहपुर जिले में एक व्यापारी द्वारा उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर चलाने के मामले पर व्यपारियो से सचेत रहने की अपील कर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।वंही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन पटेल के साथ महामंत्री प्रमोद पटेल,उपाध्यक्ष के लिए जागेश वर्मा व धर्मेंद्र यादव सहित 8 सदस्यों ने शपथ लिया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री पुष्पराज पटेल,कुलदीप भदौरिया, स्वरूप राज सिंह जुली मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

